दुख दर्द यहाँ सहता है सच बोलने वाला भजन लिरिक्स (Dukh dard yaha sehta hi sach bolne wala Lyrics in Hindi) 

दुख दर्द यहाँ सहता है सच बोलने वाला भजन लिरिक्स (Dukh dard yaha sehta hi sach bolne wala Lyrics in Hindi) - Bhaktilok


दुख दर्द यहाँ सहता है सच बोलने वाला

भगवान तेरी दुनिया का दस्तूर निराला


सब कुछ है दिखावा यहाँ

किस पर यकीन करू मैं 

सूरत तो भोली भाली

मगर दिल तो है काला

भगवान तेरी दुनिया का दस्तूर निराला


हकीकत बयां करू

तो जुबा कांपने लगी 

धनवानो ने छिना यहाँ

निर्धन से निवाला

भगवान तेरी दुनिया का दस्तूर निराला


एहतेराम बफा रूपगिर

कैसे कहाँ मिले 

नफरत ने छुपाया है

मोहब्बत का उजाला

भगवान तेरी दुनिया का दस्तूर निराला