जब जब लहराए मोरछड़ी(Jab Jab Lehraye Morchadi Lyrics in Hindi) | Pramod Premi - 


Song: जब जब लहराए मोरछड़ी(Jab Jab Lehraye Morchadi Lyrics in Hindi)

Singer: Pramod Premi (Delhi) 

Music: Sewa Singh

Lyricist: Pramod Premi

Video: Pramod Premi

Category: Hindi Devotional (Khatu Shyam Bhajan)

Producers: Ramit Mathur

Label: Yuki


जब जब लहराए मोरछड़ी(Jab Jab Lehraye Morchadi Lyrics in Hindi):- 


ये कष्ट मिटाये घडी घड़ी 

ये विपदा हरती बड़ी बड़ी 

मेरे श्याम तुम्हारे हाथों में 

जब जब लहराए मोरछड़ी 


इस मोरछड़ी ने भक्तों की 

नैया को पार लगाया है 

जो हारा है इस दुनिया से 

उसको तो मान दिलाया है 

हर विपदा सारे जग की हरी 

जब जब लहराए मोरछड़ी 

मेरे श्याम तुम्हारे हाथों में 

जब जब लहराए मोरछड़ी 


ये सब की लाज बचाती है 

ये सबको पार लगाती है 

जितने भी आये दीन दुखी 

ये सबको जीत दिलाती है 

सारी दुनिया की मौज करी

जब जब लहराए मोरछड़ी 

मेरे श्याम तुम्हारे हाथों में 

जब जब लहराए मोरछड़ी 


हर प्रेमी पे उपकार किया

पूरा हर एक काम किया

सर पे घुमा कर मोरछड़ी 

सबका सपना साकार किया 

मेरी झोली भी हरपाल भरी 

जब जब लहराए मोरछड़ी 

मेरे श्याम तुम्हारे हाथों में 

जब जब लहराए मोरछड़ी