श्याम हमारे दिल से पूछो कितना तुमको याद किया भजन लिरिक्स (Shyam Hamare Dil Se Pucho Kitna Tumko Yaad Kiya Lyrics in Hindi) - 


श्याम हमारे दिल से पूछो कितना तुमको याद किया

याद में तेरी मुरली वाले जीवन यूँ ही गुजार दिया ।


देखी तेरी भोली सूरत हम भी तो धोखा खा ही गए ।

तेरी मोहन मीठी मीठी बातों में हम आ ही गए ।

हार गए जीवन में सब कुछ फिर भी तेरा नाम लिया ॥

श्याम हमारे दिल में.........||


करता हूँ मैं विनती मोहन याद हमेशा तुम आओ ।

हो जो सके तो तुम ही मोहन मेरे दिल में बस जाओ ।

भूल हुई तुझे समझ ना पाया इस दिल ने लाचार किया ॥

श्याम हमारे दिल में.........||


अब तो आ ही जाओ मोहन इतना ना हमे तरसाओ ।

दर्श तेरे की प्यासी अँखियाँ इन की प्यास बुझा जाओ ।

छोड़ के इस दुनिया को तेरे चरणों से ही प्यार किया ॥

श्याम हमारे दिल में.........||


जनम जनम का तुझ से नाता ये हम भूल ना पाएंगे ।

तुम ही बता दो तुम्हे छोड़ कर और कहाँ हम जाएंगे ।

तुमने ही अपने भक्तो का हर पल ही उपकार किया ॥

श्याम हमारे दिल में.........||

Also Read Krishna Bhajan: