श्री केदार नाथ आरती - श्री केदार नमाम्यहम (Shri Kedar Namamyaham Lyrics in Hindi) - जय केदार उदार शंकर Shiv Bhajan - Bhaktilok
April 10, 2023
Deepak Kumar Bind
श्री केदार नाथ आरती - श्री केदार नमाम्यहम (Shri Kedar Namamyaham Lyrics in Hindi) -
जय केदार उदार शंकर
मन भयंकर दुःख हरम |
गौरी गणपति स्कन्द
नंदी श्री केदार नमाम्यहम् ॥
जय केदार उदार शंकर
मन भयंकर दुःख हरम |
गौरी गणपति स्कन्द नन्दी
श्री केदार नमाम्यहम् ॥
शैल सुन्दर अति हिमालय
शुभ मन्दिर सुन्दरम |
निकट मन्दाकिनी सरस्वती
जय केदार नमाम्यहम ॥
उदक कुण्ड है अधम पावन
रेतस कुण्ड मनोहरम |
हंस कुण्ड समीप सुन्दर
जय केदार नमाम्यहम ॥
अन्नपूरणा सह अर्पणा
काल भैरव शोभितम |
पंच पाण्डव द्रोपदी सह
जय केदार नमाम्यहम ॥
शिव दिगम्बर भस्मधारी
अर्द्ध चन्द्र विभूषितम |
शीश गंगा कण्ठ फिणिपति
जय केदार नमाम्यहम ॥
कर त्रिशूल विशाल डमरू
ज्ञान गान विशारदम |
मझहेश्वर तुंग ईश्वर
रुद कल्प महेश्वरम ॥
पंच धन्य विशाल आलय
जय केदार नमाम्यहम |
नाथ पावन हे विशालम
पुण्यप्रद हर दर्शनम॥
जय केदार उदार शंकर
पाप ताप नमाम्यहम॥