देख के तेरी दिलदारी (Dekh Teri Dildari Lyrics in Hindi) -


देख के तेरी दिलदारी दिल ये हाले से 
बड़े मौज से बाबा मेरी गाडी चाले से ||

किरपा से तेरी बाबा हर काम मेरा बनता 
तेरी ही कृपा से कारोबार मेरा चलता 
हर मुश्किल का तोड़ ओ बाबा तू ही निकाले से 
बड़े मौज से बाबा मेरी गाडी चाले से ||

तेरी दया से बाबा ये परिवार मेरा पलता
तेरे भरोसे ही बाबा घर बार मेरा चलता 
ठाठ बात और घनी शान से ख़ुशी मनावे से 
बड़े मौज से बाबा मेरी गाडी चाले से ||

जीवन का हर रस्ता मेरा श्याम ही चुनता
ऊँगली पकड़ के श्याम मेरे साथ है चलता 
प्रेम भाव से महिमा दीपक जग को सुनावे से 
बड़े मौज से बाबा मेरी गाडी चाले से ||