तुलसी माता आरती लिरिक्स हिन्दी (Tulsi Mata Aarti Lyrics in Hindi ) -
जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता वर दाता
जय जय तुलसी माता
सब योगो के ऊपर सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता
जय जय तुलसी माता आरती लिरिक्स (Tulsi Mata Aarti Lyrics in Hindi) - Bhaktilok
बहु पुत्री हे श्यामा सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे सो नर तर जाता
जय जय तुलसी माता
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी तुम हो विख्याता
जय जय तुलसी माता
लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता
जय जय तुलसी माता
हरि को तुम अति प्यारी श्यामवरण सुकुमारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता
जय जय तुलसी माता