श्याम आन बसों वृन्दावन में लिरिक्स भजन ( Shyama Ana Baso Vrindavan main Lyrics in Hindi ) -

श्यामा आन बसों वृन्दावन में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

श्यामा आन बसों वृन्दावन में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

श्यामा रस्ते में बाग बना जाना

फूल बीनूंगी तेरी माला के लिए

तेरी बाट निहारूं कुंजन में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

श्यामा रस्ते में कुआ खुदवा जाना

मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए

मैं तुझे नहालाउंगी मल मल के

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

श्यामा मुरली मधुर सुना जाना

मोहे आके दरश दिखा जाना

तेरी सूरत बसी है अंखियन में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

श्यामा वृन्दावन में आ जाना

आकर के रास रचा जाना

सूनी गोकुल की गलियन में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में

श्यामा माखन चुराने आ जाना

आकर के दही बिखरा जाना

बस आप रहो मेरे मन में

मेरी उमर बीत गयी गोकुल में