कभी ना कभी कहीं ना कहीं मेरा श्याम लिरिक्स भजन ( Kabhi Na Kabhi Lyrics in Hindi ) -

मेरा श्याम सलोना आएगा

अपना मुझे बनाएगा

जीवन ज्योत जगायेगा

कभी ना कभी कहीं ना कहीं

मेरा श्याम सलोना आएगा।


आश लगाए कब से बैठे

श्याम तुम्हारे चरणों में

नित तेरा गुणगान करें

हम गली गली और घर घर में

नैन दरश के प्यासे हैं

कब तू दरश दिखायेगा

कभी ना कभी कहीं ना कहीं

मेरा श्याम सलोना आएगा।

देता हर दम सांवरे तू हारे का साथ लिरिक्स भजन ( Deta Hardam Sanware Tu Haare Ka Sath Lyrics in Hindi ) - Krishna Bhajan - Bhaktilok

मेरा कस के पकड़ लो हाथ लिरिक्स भजन ( Mera Kas Ke Pakad Lo Haath Lyrics in Hindi ) - Upasana Mehta Shyam Bhajan - Bhaktilok

कब तक गुण गाये हम तेरा

इतना तो बतलाओ तुम

गीता में जो वादा किया

उसको आन निभाओ तुम

चरणों की धूलि पाने से

मेरा जीवन सफल हो जायेगा

कभी ना कभी कहीं ना कहीं

मेरा श्याम सलोना आएगा।


श्याम बिहारी सुनलो हमारी

हाथ जोड़कर के बिनती

जो जो पाप किये हैं हमने

उनकी मत करना गिनती

रे मन मूरख दर दर की बाबा

कब तक ठोकर खायेगा

कभी ना कभी कहीं ना कहीं

मेरा श्याम सलोना आएगा।