इन दो आंखो से श्याम (In Do Aankhon Se Lyrics in Hindi ) -

इन दो आंखो से श्यामतुझको कितना देखू।

मन भरता नहीं मेरे श्यामतुझे जितना देखू।।


देखू तो बस देखे जाऊंपलक ना फिर  जपकाऊ।

ना जाने क्या जादू है येकुछ भी समझ ना पाऊं।।

जी करता तेरी छवि के अलावाकुछ ना देखू।।


क्या चंदा क्या फूल ये उपवनफीके सभी नज़ारे।

तेरे रूप की चमक के आगेलाजे जग मग तारे।।

कोई नहीं नजारा तुजसा तो फिरक्यूं ना देखू।।


देख देख के तुझको हरदमतेरे रंग में रंगाया।

जब भी मुसीबतों ने गेरातुझको हाजिर पाया।।

अरविंद कहे तू हो जाए मेराइतना देखू।।