मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा ( Mera Yaar Sanwra Hai Lyrics in Hindi ) | Beautiful Krishna Bhajan| Rahul Sanwara - BhaktiLok


Mera Yaar Sanwra Hai | मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा | Beautiful Krishna Bhajan| Rahul Sanwara


मुझको हो गया है ये यकीन 
नहीं है तुमसे यहाँ कोई 
मेरे लिए एक तू ही है प्यारे
एक तेरा आसरा है 
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है 

ये दिल के सौदे होते हैं 
सदके दिल रखना पड़ता है 
मिलने की कोई शर्त नहीं 
तनहा ही आशिक़ मरता है 
दिल को दिल से जोड़ती है जो 
वो तार सांवरा है 
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है 

एक दुनिया का दर होता 
दूजा यार दा दर होता 
डर डर के क्यों जीता है 
सांवरा तेरे संग होता 
साड़ी दुनिया का मालिक है वो 
सरकार सांवरा है 
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है 

हैरान ना हो हिम्मत तो कर
दर पे रखदे अपना सर 
मिट जायेगी थकन तेरी 
पहले थोड़ा भरोसा कर 
गीता में जो सार है प्यारे 
वो सार सांवरा है 
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है 

ये इश्क़ की बातें हैं राहुल 
ना तेरी समझ में आएँगी
काट के रख दो सर अपना 
नाम खुमारी छाएगी 
पूजे तू जिस राम कृष्ण को 
वो राम सांवरा है 
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है