श्याम मेरा जीवन गुलज़ार कर दे | Shyam Mera Jeevan Gulzar Kar De Lyrics in hindi | Heart Touching Bhajan | Toshi Kaur - BhaktiLok


श्याम मेरा जीवन गुलज़ार कर दे | Shyam Mera Jeevan Gulzar Kar De Lyrics in hindi | Heart Touching Bhajan | Toshi Kaur - BhaktiLok


मुझपे भी थोड़ा सा उपकार कर दे 
श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे 
दिल का ये सपना भी साकार कर दे 
श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे 

शरण में जो आया निभाया है तुमने 
चरणों के काबिल बनाया है तुमने 
दिल में मेरे तेरी लगन , गाऊं यूँ ही तेरे भजन 
खुशियों से झोली भी सरकार भर दे 
श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे 

सुना हमने सबसे दयालु बड़े हो 
के भक्तों के संग में हमेशा खड़े हो 
होगा ख़तम कब इंतज़ार , चाहूँ प्रभु तेरा दीदार 
दयालु दया मुझ पे एक बार कर दे 
श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे 

थके हैं कदम भी हैं छोटे सहारे 
सिवा तेरे मोहन किसे हम पुकारें 
इतना नहीं लो इम्तेहान, मुश्किल में है बेटे की जान
मोहित के सर पे भी तू हाथ धर दे 
श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर द