Sarkar Hamare | सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे | Khatu Shyam Bhajan | by Rahul Sanwara | Full HD - BhaktiLok



संवरने लगा हूँ तेरे नाम से प्यारे 
सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे 

मेरी तरफ देख ज़रा नज़रें उठा कर 
पलकों में रखा है तुझको छुपा कर 
अपना बनाएंगे तुमको रिझाएंगे 
आशिक हमें भी तुमने श्याम किया रे 
सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे 

महफ़िल में तेरी मैं आया दीवाना 
झूम के गाऊं मैं तेरा तराना
सबको नचाएंगे पागल बनाएंगे 
ऐसा हमने ये इंतेज़ाम किया रे 
सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे 

पावन निराली है खाटू नगरिया
आया मैना आया मैं आया सांवरिया 
झांकी दिखा जा भक्तों के राजा 
हमने बड़ा ही इंतज़ार किया रे 
सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे 

राहें मिली हैं नयी मंज़िल मिली है 
खुशियों की दिल में ये कलियाँ खिली हैं 
आशा के फूल मेरी राहों  में बिछे हैं 
शीतल ने जबसे तेरा नाम लिया रे 
सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे 

संवरने लगा हूँ तेरे नाम से प्यारे 
सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे