मुझे ऐसी लगन लगा दे | Mujhe Aisi Lagan Laga De | Shyam Bhajan by Priyanshu Chatanya Ji - BhaktiLok

मुझे ऐसी लगन लगा दे | Mujhe Aisi Lagan Laga De | Shyam Bhajan by Priyanshu Chatanya Ji - BhaktiLok

मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 
मन में प्रेम वाला दीप जला दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 

जैसे जल बिन मछली पल ना जिए 
वैसे तड़पुं मैं घडी घडी तेरे लिए 
नशा प्रेम वाला ऐसा चढ़ा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 
मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 

तेरे चरणों की धूलि मैं मैं मिल जाऊं 
अब आस यही कहीं दूर ना जाऊं 
ऐसी भक्ति का रंग चढ़ा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 
मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 

तूने दिल को चुराया मैंने कुछ ना कहा
तूने बड़ा तड़पाया मैंने कुछ ना कहा
अब ऐसी झलक तू दिखा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं 
मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं