रंगीला फागण का मेला आया है | Rangila Fagan Ka Mela Aaya Hai | Khatu Shyam Bhajan by Priti Sargam Singh - BhaktiLok
रंगीला फागण का मेला आया है | Rangila Fagan Ka Mela Aaya Hai | Khatu Shyam Bhajan by Priti Sargam Singh - BhaktiLokश्याम के मंदिर में हो रहा खूब धमाल
जिधर भी देखो उधर उड़ रहा रंग गुलाल
अपना दीवाना सांवरिया ने सबको बनाया है
रंगीला फागण का मेला आया है
मेरे श्याम का द्वारा हाँ जी हाँ, लगे प्यारा प्यारा प्यारा हाँ जी हाँ
गूंजे जयकारा हाँ जी हाँ,हारे का सहारा हाँ जी हाँ
किस्मत वालों को खाटू बाबा ने बुलाया है
रंगीला फागण का मेला आया है
सारे हमजोली श्याम के दर , करते हैं ठिठोली श्याम के दर
चले बना के टोली श्याम के दर, खेलन को होली श्याम के दर
अपने प्रेमियों को पागल बाबा ने बनाया है
रंगीला फागण का मेला आया है
लीले असवारी खाटू में, मारे पिचकारी खाटू में
इत्तर की फुहारी खाटू में, चढ़े अजब खुमारी खाटू में
कुंदन पे रंग सांवरिया ने अपना चढ़ाया है
प्रीती पे रंग सांवरिया ने अपना चढ़ाया है
रंगीला फागण का मेला आया है