श्याम धणी को संग में नचाओ आज | Shyam Dhani Ko Sang Mein Nacho Aaj | Falgun Special | Kapish Agarwal - BhaktiLok
श्याम धणी को संग में नचाओ आज | Falgun Special | Shyam Dhani Ko Sang Mein Nacho Aaj | Kapish Agarwal
आ गया फाल्गुन मेला ज़रा झूमो नाचो आज
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज
भगतो की टोली खाटू धाम को चलेगी
रंग बिरंगी ध्वजा श्याम के चढ़ेगी
नाच कूदते प्रेमी बोलेंगे जय श्री श्याम
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज
रोज नया नया बागा श्याम पहनेगा
बनडा सा देखो मेरा बाबा बनेगा
फूलों और गजरो से होगा इनका श्रृंगार
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज
ग्यारस की रात आई होगी सुनवाई
भक्तों ने मिलकर यहाँ ज्योत है जगाई
मोरछड़ी के झाड़े से होगा बेडा पार
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज