लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जायेगा || Lagan Tumse Laga Laga Baithe || Gorangi Gouri Ji Nrigun - BhaktiLok




लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा

कभी दुनियाँ  से डरते थे छुप छुप याद करते थे
लो अब परदा उठा बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा

कभी यह ख़याल था दुनियाँ  हमें बदनाम कर देगी
शर्म अब बेच खा बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा

दीवाने बन गए तेरे तो फिर दुनियाँ से क्या मतलब
तेरी गलियों में आ बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा
लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा !!