आओगे जब तुम ओ सांवरा दिल की बात करेंगे भक्ति इन हिंदी लिरिक्स




आओगे जब तुम ओ सांवरा दिल की बातें करेंगे कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने नैना नीर बहेंगे आओगे जब तुम............... जो बातें अब तक ना कह पाए वो बातें सब तुमसे केहनी है तुम जो मिलोगे तो चैन आये दिल में बड़ी बेचैनी है आँखों से ही आँखें मेरी सब कह देंगी कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने नैना नीर बहेंगे आओगे जब तुम............... बिन तेरे ओ खाटूवाले ये ज़िंदगानी अधूरी है पूरी हो ये ज़िंदगानी तो मिलना तुम्हारा ज़रूरी है तू सामने बैठा रहे गोलू कहे कुछ तुम सुनोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने नैना नीर बहेंगे आओगे जब तुम............... दिल के झरोखो सांवरिया एक टूक तुम्हे ही निहारेंगे करने तेरी खातिरदारी चरणों में हम बिछ जाएंगे वो सुहाना समा होगा खुशनुमा कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने नैना नीर बहेंगे आओगे जब तुम...............