और नहीं कुछ भी मैं चाहूँ श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ भजन इन हिंदी लिरिक्स


और नहीं कुछ भी मैं चाहूँ ,

श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ ,


बिन बाती ज्यूँ दीपक सूना ,

वैसे ही मैं तुझ बिन हूँ ना ,

तेरे विरह की पीर सही ना ,

बिन तेरे बनवास बिताऊं ,

श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ ,


जब सोऊँ सपनो में आओ ,

पलकों में हे श्याम समाओ ,

हर्ष तेरा दीदार कराओ ,

मन आँखों से दर्शन पाऊं ,

श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ !!