श्याम तेरी जब बंशी बोले [ भक्तिलोक ] Shyam Teri Jab Bansi Bole


|| मेरा कौन ठिकाना ||

श्याम तेरी जब बंशी बोले सब जग हुआ दीवाना

|| मेरा कौन ठिकाना ||


जहाँ बिताए बचपन और जहाँ साथ साथ में खेला

उसको भी ना समझ में आए गिरवर तेरी लीला

युग युग से जो प्रेम में डूबा उसका प्यास बुझे ना

|| मेरा कौन ठिकाना ||


देती है आवाज़ तुझे अब भी यशोदा मैया

लेती है छुप छुप के सखिया तेरी आज बलैया

राधा नही दीवानी सारा गोकुल हुआ दीवाना

|| मेरा कौन ठिकाना ||