वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है (Wo Shyam Dhani Mera Sheesh Ka Dhani Hai Lyrics in Hindi) | Rohit Rajput - 


Song: वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है (Wo Shyam Dhani Mera Sheesh Ka Dhani Hai Lyrics in Hindi)

Singer: Rohit Rajput (9910813070)

Music: Gautam Arora

Lyrics: Smarth Jammu Wala 

Director, DOP & Editor: KD Kashyap

Video: Soch Productions

Blessings: Mahant Hari Bhai Ji & Ustad Kuldeep Singh Ji 

Category: Shyam Bhajan

Producers: Ramit Mathur

Label: Yuki


वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है (Wo Shyam Dhani Mera Sheesh Ka Dhani Hai Lyrics in Hindi):- 


जिसे पूजे सारा ज़माना ये दुनिया दीवानी है 

वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है 

हाँ तीन बाणधारी जो इसकी निशानी है 

वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है 


हारे का सहारा मेरा श्याम धणी कहलाये 

चरणों से लगा ले जो भी इसके दर पे आये 

अपने भक्तों की दूर कर देता परेशानी है 

वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है 


एक इशारे पे तूने शीश का दान किया था 

मुरली वाले ने वर में तुझे श्याम का नाम दिया था 

सारे जगत में जिसका कोई ना सानी है 

वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है 


सारे जग में गूँज रहा है बाबा तेरा नाम 

समर्थ जम्मू वाला रोहित आये तेरे धाम 

तेरे नाम कर दी बाबा सारी ज़िंदगानी है 

वो श्याम धणी मेरा हाँ शीश का दानी है