सीताराम कहो राधे श्याम कहो लिरिक्स (Sitaram Kaho Radhe Shyam Kaho Lyrics in Hindi) - 


सीताराम कहो राधे
श्याम कहो मन मेरे
कट जाएंगे संकट तेरे

प्रभु कैसे में तुझको रिझाऊं
तेरे चरणों में मैं क्या चढ़ाऊं
मेरा छोटा सा मन प्यारे 
ले लो मोहन ना भुलाना
पेश करता है तेरा दिवाना!

आशा दुनिया की सब मैंने छोड़ी
तेरे चरणों मे प्रीत मैंने जोड़ी
अब मैं जाऊं किधर छोड़ 
तेरा यह दर ना ठिकाना
पेश करता है तेरा दीवाना

तुमने बिगड़ी सभी की बनाई 
आशा दर्शन कि मैंने लगाई
श्याम सुंदर हरि सुन लो विनती मेरी
ना भुलाना
पेश करता है तेरा दीवाना ||


सीताराम कहो राधे श्याम कहो लिरिक्स (Sitaram Kaho Radhe Shyam Kaho Lyrics in Hindi) - Ram Krishna Bhajan ANUP JALOTA - Bhaktilok