तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है | Teri Kripa Se Jivan Sawar Raha | Baba Shyam Bhajan | Nisha Dwivedi | तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है - BhaktiLok


तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है | Teri Kripa Se Jivan Sawar Raha | Baba Shyam Bhajan | Nisha Dwivedi | तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है - BhaktiLok



तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है 
तेरी कृपा से बाबा..................

वीरान था ये जीवन हर और बेबसी थी 
ग़म से थी मेरी यारी रूठी सी हर ख़ुशी थी 
बेरंग ज़िन्दगी में तू रंग भर रहा है 
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है 
तेरी कृपा से बाबा..................

अब गैर भी अपनों सा व्यवहार कर रहे हैं 
आँखें चुराने वाले मुझे प्यार कर रहे हैं 
ऊँगली पकड़ के जबसे तू साथ चल रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है 
तेरी कृपा से बाबा..................


जिस दिन से मैंने पायी है श्याम तेरी चौखट 
किस्मत भी धीरे धीरे लेने लगी है करवट 
बिगड़ा हुआ नसीबा मेरा निखर रहा है 
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है 
तेरी कृपा से बाबा..................

होने लगी है मुझपे तेरी दया की बारिश 
सच हो रही है मेरे जीवन की सारी ख्वाहिश 
तेरी रहमतों से माधव आगे ही बढ़ रहा है 
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है 
तेरी कृपा से बाबा..................