ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी (Ye Prarthana Dil Ki Bekar Nahi Hogi Pura Hai Bharosa Meri Haar Nahi Hogi Lyrics in Hindi) - 


ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी |

पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी |

सांवरे, जब तूं मेरे साथ है |

सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है ||


विस्वास नानी और द्रोपदी का रंग लाया  |

बहना का भाई बन खुद सांवरा आया |

इज़्ज़त ज़माने में शर्मशार नहीं होगी |

पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी |

सांवरे, जब तूं मेरे साथ है |

सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है ||


मैं हार जाऊं ये कभी हो नहीं सकता |

बेटा अगर दुःख में पिता सो नहीं सकता |

बेटे की हार तुम्हें स्वीकार नहीं होगी |

पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी | 

सांवरे, जब तूं मेरे साथ है |

सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है ||


जो हार जाते हैं उनको जिताता है |

राजू कहे बाबा किस्मत जगाता है |

दुनियां में ऐसी तो सरकार नहीं होगी |

पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी |

सांवरे, जब तूं मेरे साथ है ||