राधा क्यूँ गोरी मैं क्यूँ काला 


यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ काला |


बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया,

काली अँधेरी आधी रात को तू आया |

लाडला कन्हीया मेरा काली 

कमली वाला, इसी लिए काला ||


बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे,

गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे |

काले नैनो वाली ने ऐसा जादू डाला, 

इसी लिए काला ||


इतने में राधा प्यारी आई बलखाती,

मैंने क्या जादू डाला, बोली इख्लाती |

मैया कन्हीया तेरा जग से निराला, 

इसी लिए काला ||