मेरा रंग दे बसंती चोला लिरिक्स (Mera Rang De Basanti Chola Lyrics in Hindi) - 


मेरा रंग दे बसंती चोला

हो आज रंग दे..

हो माए रंग दे..

मेरा रंग दे बसंती चोला


आज़ादी को चली ब्याहने

दीवानों की टोलियाँ ।

खून से अपने लिखे देंगे हम

इंक़लाब की बोलियाँ ।

हम वापस लौटेंगे लेकर

आज़ादी का टोला ।।


मेरा रंग दे…

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला

माए रंग दे बसंती चोला…


ये वो चोला है के

जिसपे रंग न चढ़े दूजा ।

हमने तो बचपन से की थी

इस चोले की पूजा ।

कल तक जो चिंगारी थी

वो आज बनी है शोला ।।


मेरा रंग दे…

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला

माए रंग दे बसंती चोला…


सपनें में देखा था जिसको

आज वही दिन आया है ।

सूली के उस पार खड़ी है

माँ ने हमें बुलाया है ।

आज मौत के पलड़े में

जीवन को हमने तौला ।।


मेरा रंग दे…

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला

माए रंग दे बसंती चोला…