हे दु:ख भंजन मारुति नन्दन लिरिक्स हिंदी ( He Dukh Bhanjan Lyrics in Hindi)-

दोहा - पवन तनय संकट हरण मंगल मूरत रूप ।

राम लखन सीता सहित ह्रदय बसौ सुर भूप ॥


चरण शरण में आये के धरु तिहारो ध्यान 

संकट से रक्षा करो हे महावीर हनुमान..!! 


हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

सुन लो मेरी पुकार ।

पवनसुत विनती बारम्बार ॥

हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

सुन लो मेरी पुकार ।

पवनसुत विनती बारम्बार ॥


अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता

दुखिओं के तुम भाग्यविधाता ।

सियाराम के काज सवारे

मेरा करो उद्धार ॥

पवनसुत विनती बारम्बार ।


हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

सुन लो मेरी पुकार ।

पवनसुत विनती बारम्बार ॥


अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी

तुम पर रीझे अवधबिहारी ।

भक्तिभाव से ध्याऊं तोहे

कर दुखों से पार ॥

पवनसुत विनती बारम्बार ।


हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

सुन लो मेरी पुकार ।

पवनसुत विनती बारम्बार ॥


जपूँ निरंतर नाम तिहरा

अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा ।

रामभक्त मोहे शरण मे लीजे-

भाव सागर से तार ॥

पवनसुत विनती बारम्बार ।


हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

सुन लो मेरी पुकार ।

पवनसुत विनती बारम्बार ॥


हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

सुन लो मेरी पुकार ।

पवनसुत विनती बारम्बार ॥