सांवरिया नन्द किशोर तेरे नैना हैं चितचोर (Sanwariya Tere Nain Lyrics in Hindi) - 

सांवरिया नन्द किशोर, तेरे नैना हैं चितचोर 
अरे रे मेरा दिल ले गए, अरे रे मेरा दिल ले गए 
सांवरिया नन्द किशोर............

नैनो की तेरी ये तीखी कटारी 
जादू कर गई मो पे है भारी 
म्हारे मन में उठे हिलोर, तेरे नैना हैं चितचोर 
अरे रे मेरा दिल ले गए, अरे रे मेरा दिल ले गए 
सांवरिया नन्द किशोर............

बांके बिहारी तेरी बांकी अदा रे 
हर अदा ने मुझको ठगा रे 
तू चंदा मैं हूँ चकोर, तेरे नैना हैं चितचोर 
अरे रे मेरा दिल ले गए, अरे रे मेरा दिल ले गए 
सांवरिया नन्द किशोर............

जबसे लड़े तेरे नैनो से नैना
छीन के ले गए दिल का चैना 
रसिया जाए किस और
बावरा जाए किस और , तेरे नैना हैं चितचोर 
अरे रे मेरा दिल ले गए, अरे रे मेरा दिल ले गए 
सांवरिया नन्द किशोर............