दुनिया से सहारा क्या लेना (Duniya Se Sahara Kya Lena Lyrics in Hindi) -

दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है 
कुछ करने की क्या जरुरत है तेरा इक ही सहारा काफी है
दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है 

धन दौलत का क्या करना है इन मेहलो का क्या करना है
जिंदगानी चार दिनों की चरणों में गुजारा काफी है
दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है 

माना दुनिया रंगीन तेरी हर चीज बनाई है तुमने
देखु तो क्या क्या देखु माँ बस तेरा नजारा बाकी है
दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है 

बैकुंठ नहीं और स्वर्ग नहीं मुझे मुक्ति का क्या करना है
बनवारी भजन करू जीवन मिल जाए दोबरा काफी है
दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है