तुम सजती रहो हम सजाते रहे भजन इन हिंदी लिरिक्स 

तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम चंदन बनो हम पानी बने
घुल जाने में आनंद आता है
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम दीपक बनो हम बाती बने
लौ लगाने में आनंद आता है
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम सागर बनो हम लहरे बने
डूब जाने में आनद आता है
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम मिश्री बनो हम माखन बने
मिल जाने में आनंद आता है
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम चंदा बनो हम चकोरी बने
दिल लगाने में आनंद आता है
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम सुनती रहो हम सुनाते रहे
मैया गाने में आनंद आता है
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम बनो हम धागा बने 
गुथ जाने में आनंद आता है 
तुम सजती रहो हम सजाते रहे
माँ सजाने में आनंद आता है....||

तुम सजती रहो हम सजाते रहे लिरिक्स (Tum Sajati Raho Hum Sajate Rahe Lyrics in Hindi) - Meenakshi Mukesh NAVRATRI BHAJAN - Bhaktilok