तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे  भजन लिरिक्स (Tera Kisne Kiya Shringar Sanware Lyrics in Hindi) - New Krishna Bhajan - Bhaktilok




तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे  भजन लिरिक्स (Tera Kisne Kiya Shringar Sanware Lyrics in Hindi) - 


तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे ।
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे ।
मस्तक पर मलियागिरी चन्दन
केसर तिलक लगाया ।
मोर मुकुट कानो में कुण्डल
इत्र खूब बरसाया ।
महकता रहे यह दरबार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे ॥

बागो से कलियाँ चुन चुन कर
सुन्दर हार बनाया ।
रहे सलामत हाथ सदा वो
जिसने तुझे सजाया ।
सजाता रहे वो हर बार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे ॥

बोल सांवरे बोल तुम्हे मैं
कौन सा भजन सुनाऊँ ।
ऐसा कोई राग बतादे
तू नाचे मैं गाऊं ।
नचाता रहूँ मैं हर बार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे ॥

तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे ।
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे ।

 

Also Read Baba shyam Bhajan:-