तेरे दर का हूँ भिखारी तू मेरा दाता है भजन इन हिंदी लिरिक्स



तेरे दर का हूँ भिखारी तू मेरा दाता है ,

तू ही मालिक तू देवता तू ही विधाता है ,

तेरे दर का हूँ भिखारी ......


तेरी तस्वीर ना देखूं तो दिन गुज़रता नहीं ,

तेरे प्रेमी के अलावा दिल कहीं लगता नहीं ,

तू ही रास्ता तू ही मंज़िल तू ही ठिकाना है ,

तेरे दर का हूँ भिखारी .....


झूठी दुनिया ने जब भी मुझको ज़हर पिलाया है ,

जाने अनजाने में बाबा तुझसे मिलाया है ,

तू चलाता तू गिराता तू ही उठाता है ,

तेरे दर का हूँ भिखारी .......


हो मेरे मन दिल की धड़कन तू बस हमारा है ,

तेरे बिना अब ना मोंटू मेरा गुज़ारा है ,

करू सेवा जो मैं ठाकुर तू ही कराता है ,

तेरे दर का हूँ भिखारी !!