ॐ जय गंगे माता (Om Jai Gange MataLyrics in Hindi) - Ganga Aarti Ganga Snan Y.K. Vij - 


 ॐ जय गंगे माता (Om Jai Gange MataLyrics in Hindi) - 

ॐ जय गंगे माता मैया जय गंगे माता ।

जो नर तुमको ध्याता मन वांशित फल पाता ॥

ॐ जय गंगे माता...


चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता ।

शरण पड़े जो तेरी सो नर तर जाता ॥

ॐ जय गंगे माता...


पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता ।

कृपा दृष्टि हो तुम्हारी त्रिभुवन सुखदाता ॥

ॐ जय गंगे माता...


एक बार ही जो तेरी शरणागति आता ।

यम की त्रास मिटाकर परम गति पाता ॥

ॐ जय गंगे माता...


आरती मात तुम्हारी जो जान नित्त जाता ।

दास वाही सहज में मुक्ति को पाता ॥

ॐ जय गंगे माता...


ॐ जय गंगे माता श्री गंगे माता ।

जो नर तुमको ध्याता मन वांशित फल पाता ॥

ॐ जय गंगे माता...