डरने की क्या बात भोले बाबा साथ में | Bhole Baba Saath Mein Lyrics in Hindi | Lord Shiva New Bhajan by Master Nanu - BhaktiLok


डरने की क्या बात भोले बाबा साथ में | Bhole Baba Saath Mein Lyrics in Hindi | Lord Shiva New Bhajan by Master Nanu - BhaktiLok


रूठा सा चेहरा लेके मैं मंदिर में पहुँच गया
नज़र पड़ी भोले बाबा की जीवन संभल गया
दिल से तू करले पुकार भोले बाबा साथ में 
डरने की क्या बात भोले बाबा साथ में

जय शंकर...........जय शंकर............

सुना है तूने लाखों की किस्मत बनाई है 
ना जाने मेरी अर्ज़ी कहाँ छिपाई है 
महादेव मेरे महादेव मेरे मुझे तेरी शरण में रहने दे 
कुछ दर्द है मेरे सीने में महादेव आप से कहने दे
दिन हो चाहे रात भोले बाबा साथ में 
डरने की क्या बात भोले बाबा साथ में

जय शंकर...........जय शंकर............

सुना है शंकर दिल के नेक बन्दों से प्यार करता है 
दिल के  करीब रहके साड़ी बात सुना करता है 
भक्तों के चेहरे की ह ांसि भोला तेरी बदौलत है 
सब हो जाता तेरे भरोसे तू ही सच्ची दौलत है 
रख मन में विध्वस भोले बाबा साथ में 
डरने की क्या बात भोले बाबा साथ में

जय शंकर...........जय शंकर............