चलो भुलावा आया है माता ने बुलाया है भजन इन हिंदी लिरिक्स



दोहा

माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं ,

माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं .....2


चलो भुलावा आया है, माता ने बुलाया है ,

ऊँचे परबत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है .....2


सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,

रास्ता देख रही है माता, अपने आख के तारों का ,

मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेसा लाया है .....2


जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,

चलते जाओ तुम मत देखो अपने पो के षालों को ,

जिस ने जितना दरद सहा है, उतना चैन भी पाया है .....2


वैष्णो देवी के मन्दिर मे , लोग मुरदे पाते है,

रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते है ,

मे भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है .....2


मे तो भी एक माँ हूं माता,

माँ ही माँ को पहचाने ,

बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने ,

उस का खून मे देखूं कैसे, जिस को दूध पिलाया है .....2


प्रेम से बोलो, जय माता दी ,

ओ सारे बोलो, जय माता दी ,

वैष्णो रानी, जय माता दी ,

अम्बे कल्याणी, जय माता दी ,

माँ भोली भाली, जय माता दी ,

माँ शेरों वाली, जय माता दी ,

झोली भर देती, जय माता दी ,

संकट हर लेती, जय माता दी ,

ओ जय माता दी, जय माता दी .....2



Maa Sherawali