"ओम जय गंगे माता" ("om jay gange maata" lyrics in hindi)
"ओम जय गंगे माता"
(यह गंगा आरती का प्रसिद्ध भजन है)
ओम जय गंगे माता,
जय जय गंगे माता।
जो नर तुम्हें ध्याता,
मनवांछित फल पाता।
ओम जय गंगे माता।
चंद्र सी ज्योति तुम्हारी,
जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी,
सो नर तर जाता।
ओम जय गंगे माता।