जय श्री गंगा (jay shree ganga lyrics in hindi)
जय श्री गंगा
जय जय गंगे माता,
जगत तरन की त्राता।
जय जय गंगे माता,
जगत तरन की त्राता।
सुरसरिता भवसागर की तरणी,
पापनाशिनी मंगल करणी।
जय जय गंगे माता,
जगत तरन की त्राता।
हर-हर गंगे, हर-हर गंगे।
त्रिवेणी तेरे तट पर संगम,
पावन करते पाप का संगहर।
जय-जय गंगे माता,
जगत तरन की त्राता।
जय जय गंगे माता,
जगत तरन की त्राता।