मत कर तू अभिमान रे बंदे जूठी तेरी शान रे (Mat Kar Tu Abhiman Re Bande Juthi Teri Shaan Lyrics in Hindi) - 


मत कर तू अभिमान रे बंदे, 

जूठी तेरी शान रे ।

मत कर तू अभिमान ॥


तेरे जैसे लाखों आये, 

लाखों इस माटी ने खाए ।

रहा ना नाम निशान रे बंदे, 

मत कर तू अभिमान ॥


माया का अन्धकार निराला, 

बाहर उजला अन्दर काला ।

इस को तू पहचान रे बंदे, 

मत कर तू अभिमान ॥


तेरे पास हैं हीरे मोती, 

मेरे मन मंदिर में ज्योति ।

कौन हुआ धनवान रे बंदे, 

मत कर तू अभिमान ॥