आज है जगराता माई का माँ को मना लेना भजन इन हिंदी लिरिक्स
आज है जगराता माई
का माँ को मना लेना
अरे ये भैयाजी
जरा ताली बजा लेना .....||
हाथ उठा के जोर
लगा जयकारे लगा लेना
अरे ये बहनाजी
जरा ताली बजा लेना .....||
मिलेगा जो मांगोगे
तुमको नहीं कोई शंका
सारी दुनिया में
बजता है माई का डंका
माई के दरपे ज्योत
जली है सर को झुका लेना
अरे ये भैयाजी
जरा ताली बजा लेना .....||
ये है मेहरा वाली
मैया सब को खिलाती है
बिछड़े हुए सब को
मैया पल में मिलाती है
माई के दरपे ज्योत
जली है सर को झुका लेना
अरे ये भैयाजी
जरा ताली बजा लेना .....||
चिन्तपुरनी मैया
सबकी चिंता मिटाती है
हारे हुए सभी को
मैया माँ ही जिताती है
भक्त सुनाये माँ की
महिमा तू संग में गा लेना
अरे ये भैयाजी
जरा ताली बजा लेना .....||
आज है जगराता माई
का माँ को मना लेना
अरे ये भैयाजी
जरा ताली बजा लेना .....||
हाथ उठा के जोर
लगा जयकारे लगा लेना
अरे ये बहनाजी
जरा ताली बजा लेना .....||