प्रार्थना : वह शक्ति हम दो दयानिधे लिरिक्स (vah shakti hame do dayanidhe Lyrics in Hindi) -

वह शक्ति हमें दो दयानिधे

कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें

पर-सेवा पर-उपकार में हम

जग-जीवन सफल बना जावें

हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के

सेवक बन संताप हरें

जो हैं अटके भूले-भटके

उनको तारें खुद तर जावें

वह शक्ति हमें दो दयानिधे

कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें

छल दंभ-द्वेष पाखंड-झूठ

अन्याय से निशिदिन दूर रहें

जीवन हो शुद्ध सरल अपना

शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें

वह शक्ति हमें दो दयानिधे

कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें

निज आन-मान मर्यादा का

प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे

जिस देश-जाति में जन्म लिया

बलिदान उसी पर हो जावें

वह शक्ति हमें दो दयानिधे

कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें

पर-सेवा पर-उपकार में हम

जग-जीवन सफल बना जावें