लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा लिरिक्स | Lagan Tumase Laga Baithe Jo Hoga Dekha Jayega Lyrics

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा लिरिक्स | Lagan Tumase Laga Baithe Jo Hoga Dekha Jayega Lyrics

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा

कभी दुनियाँ  से डरते थे छुप छुप याद करते थे

लो अब परदा उठा बैठे जो होगा देखा जाएगा

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा

कभी यह ख़याल था दुनियाँ  हमें बदनाम कर देगी

शर्म अब बेच खा बैठे जो होगा देखा जाएगा

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा

दीवाने बन गए तेरे तो फिर दुनियाँ से क्या मतलब

तेरी गलियों में आ बैठे जो होगा देखा जाएगा

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा