ये विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा भजन इन हिंदी लिरिक्स

 ये विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा ,

ये तन है माटी का पुतला मिटी में मिल जायेगा ,

ये विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा ,

ये सांसे है जब तक रिश्ते सारे तब तक,

छुट जायेगी जब ये साँसे रिश्ते सब टूट जाएगा ,

ये विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा ,

ये चार दिनों का मेला आना जाना है अकेला ,

राजा रंक हो चाहे फकीरा काल के काल समाएगा ,

ये विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा ,

राम का नाम है सच्चा भजले रहेगा अच्छा ,

भव सागर का बने सहारा मुक्ति द्वार खुल जाएगा ,

ये विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा !!