है तमन्ना ये ही ज़िन्दगी में मेरी भजन इन हिंदी लिरिक्स



 है तमन्ना ये ही ज़िन्दगी में मेरी ,

तेरे दरबार आता और जाता रहूं ,

गाऊं तेरे भजन खाटू वाले प्रभु ,

गाके भजनो से तुझको रिझाता रहूं ,

|| है तमन्ना ये ही ||


दर्दे दिल की मेरे पहचान ले ,

तेरा प्रेमी हूँ बाबा ये तू जान ले ,

बेखबर ले खबर सांवरे मुलीधर ,

नाचूं होक मगन खाटूवाले प्रभु ,

तेरे चौखट पे सर को झुकता रहूं ,

गाऊं तेरे भजन खाटू वाले प्रभु ,

गा के भजनो से तुझको रिझाता रहूं ,

|| है तमन्ना ये ही ||


प्रेमी कितने हैं तेरे संसार में ,

प्रेम मिलता नहीं है बाज़ार में ,

प्रेम ही साधना प्रेम आराधना ,

प्रेम पूजा तेरी प्रेम ही वन्दना ,

प्रेम की ज्योत दिल में जगाता रहूं ,

गाऊं तेरे भजन खाटू वाले प्रभु ,

गा के भजनो से तुझको रिझाता रहूं ,

|| है तमन्ना ये ही ||


मेरे बाबा ना मेरा इम्तिहान ले ,

तेरी चौखट पे रख दी है जान रे ,

करके सेवा तेरी गुज़री है ज़िन्दगी ,

तूने इतना दिया एहसान किया ,

पिंटू कृपा की गाथा सुनाता रहूं ,

गाऊं तेरे भजन खाटू वाले प्रभु ,

गा के भजनो से तुझको रिझाता रहूं ,

|| है तमन्ना ये ही ||