सुबह सवेरे  लेकर तेरा नाम प्रभु भजन इन हिंदी


सुबह सवेरे  लेकर तेरा नाम प्रभु

|| करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ||


शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम

विद्या का वरधान तुमि से पाए हम

तुमि से है आगाज तुमि से अंजाम प्रभु

|| करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ||


गुरों का सत्कार कभी न भूले हम

इतना बने महान गगन को छु ले हम

तुमि से है हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु

|| करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ||