मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे भजन इन हिंदी लिरिक्स


मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे,

मेरी नैया बचा ले मेरे सांवरे,

झूठी दुनिया से अब ना मुझे काम रे,

|| मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे ||


तेरे दर पे आता बाबा मैं तो सुबह शाम,

अपने चरणों में देदे बाबा सेवा तमाम,

हारे को जिताते मेरे सांवरे,

पल मैं किस्मत बनाते मेरे सांवरे,

|| मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे ||


तेरी सेवा मैं करता हूँ बाबा आठों याम,

मेरे स्वामी बस एक तू ही मैं तेरा ग़ुलाम,

नहीं मांगू मैं तुझसे कोई दाम रे,

मुझको सेवक बना ले मेरे सांवरे,

|| मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे ||


है शाहों का शहंशाह मोर्वी के लाला,

कोई दूजा न जैसा मेरा खाटूवाला,

सुनले बिनती हमारी मेरे सांवरे,

कुबेर मन्नू मानव अर्ज़ी में सांवरे,

|| मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे ||