सूना है मेरा घर द्वार भोले घर मेरे आजा लिरिक्स हिंदी ( Soona Hai Mera Ghar Dwar Bhole Ghar Mere Aaja Lyrics in Hindi ) -

सूना है मेरा घर द्वार

भोले घर मेरे आजा

एक बार तू

सूना है मेरा घर द्वार


तुझको सुनानी तुझको बतानी

मैंने दिल की कहानी

रोते रोते सूख गया है

बाबा आँखों से पानी

भर दे मेरे भी भंडार

भोले घर मेरे आजा

एक बार तू

है मेरा घर द्वार


तुझको भजु मैं शाम सवेरे

बनके तेरा दीवाना

मुझको भी दे दे भोले बाबा

खुशियों का खजाना

मिल जाए मुझको भी करार

भोले घर मेरे आजा एक बार तू

सुना है

मेरा घर द्वार


राह में पलके मैंने बिछाई

भोले बाबा तेरी

आ भी जा तू दूर ये

कर दे रात अँधेरी

किस्मत को मेरी दे सवार

भोले घर मेरे आजा एक बार तू

सुना है

मेरा घर द्वार


तू जो ना आया हे शिव शंक

मैं ना जिन्दा रहूँगा

मर भी गया तो हे शिव शम्भु

तुझसे मैं ये कहूँगा

माटी को ही ले तू निहार

मुझको मुक्ति का दे दे संसार तू

सुना है

मेरा घर द्वार