मैया की चुनरिया चमक रही रे लिरिक्स (Mayia ki chunariya chamak rahi re Lyrics in Hindi) - 



मैया की चुनरिया चमक रही रे
चमक रही रे हाँ चमक रही रे………||

लाल लाल चुनरिया पे गोटा किनारी
देखन को नजरिया तरस रही रे
मैया की चुनरिया चमक रही रे…….||

ओढ़ चुनरिया चले शेरावाली
पैरों में पायलिया खनक रही रे
मैया की चुनरिया चमक रही रे…….||

कैसे लिखू तेरी चुनरी की शोभा
भक्तों की उंगलिया फड़क रही रे
मैया की चुनरिया चमक रही रे…….||

भक्तो के हाथो में ढोलक बाजे
ऐसा लागे के चूड़ी खनक रही रे
मैया की चुनरिया चमक रही रे…….||