अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में (Ab Saunp Diya Is Jivan Ka Sab Bhaar Tumhare Hatho Me Lyrics in hindi)
अब सौंप दिया इस जीवन कासब भार तुम्हारे हाथों में।है जीत तुम्हारे हाथों मेंऔर हार तुम्हारे हाथों में॥मेरा निश्चय बस एक यहीएक बार तुम्हे पा जाऊं मैं।अर्पण करदूँ दुनिया भर कासब प्यार तुम्हारे हाथों में॥जो जग में रहूँ तो ऐसे रहूँज्यों जल में कमल का फूल रहे।मेरे सब गुण दोष समर्पित होंकरतार तुम्हारे हाथों में॥यदि मानव का मुझे जनम मिलेतो तव चरणों का पुजारी बनू।इस पूजक की एक एक रगका हो तार तुम्हारे हाथों में॥जप जब संसार का कैदी बनूनिष्काम भाव से करम करूँ।फिर अंत समय में प्राण तजूंनिरंकार तुम्हारे हाथों में॥मुझ में तुझ में बस भेद यहीमैं नर हूँ तुम नारायण हो।मैं हूँ संसार के हाथों मेंसंसार तुम्हारे हाथों में॥
Also Read ram bhajan: