|| ओ मैया तू जग की पालनहार ||   

माता ओ माता जीवन की दाता,
महिमा तुम्हारी अपार,
 || ओ मैया तू जग की पालनहार ||

जो भी आये तेरी शरण में,
तेरी शरण में तेरे चरण में,
वो भगती पाता वो शक्ति पाता,
करती हो तुम बेडा पार,
 || ओ मैया तू जग की पालनहार ||

भगत सभी तेरे द्वार खड़े है ,
बिकषा किरपा की मांग रहे है,
जो कोई आता खाली न जाता ,
करती हो उसका उधार,
 || ओ मैया तू जग की पालनहार ||