मेरे मुरली मनोहर पिया चुरा दिल मेरा लिया  भजन इन हिंदी लिरिक्स



मेरे मुरली मनोहर पिया चुरा दिल मेरा लिया ,

आए हाय तूने ये क्या किया चुरा दिल मेरा लिया ,


इन नैनो में तू है समाया दूजा न कोई मन को भाया ,

तुझे माना है अपना पिया चुरा दिल मेरा लिया ,

मेरे मुरली मनोहर पिया .....


जब जब बाजे तेरी बंसुरिया दौड़ी आएं राधा गुजरिया ,

कैसा जादू ये तूने किया चुरा दिल मेरा लिया ,

मेरे मुरली मनोहर पिया .....


तेरे बिना कोई चाह नहीं है जग की तो परवाह नहीं है ,

नेरे दिल की तू ही दुनिया चुरा दिल मेरा लिया ,

मेरे मुरली मनोहर पिया .....


साहिल मन की एक तमन्ना दूर नहीं अब तुमसे रहना ,

तुझे ये अर्पण ये जीवन किया चुरा दिल मेरा लिया ,

मेरे मुरली मनोहर पिया ......