मिलोगे मोहन तो बताएँगे भजन इन हिंदी लिरिक्स 


बोलो सांवरिया सेठ की जय हो जय हो,

मिलोगे मोहन तो बताएँगे तो बताएँगे,

तुम्ही सरकार हो मेरे ओ साँवरे ओ साँवरे,


स्वामी हो मनके दरबार सबसे ऊँचा,

मन मोहन मोरे पिया हर मस्तक है नीचा,

दिल में साँवरिया हम बसायेंगे तुम ही आधार हो मेरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे,


सोना चांदी रूपया नहीं कमी तेरे दाता,

सेठों के सांवरा सेठ जग तुझसे ही पाता,

जग तुझसे ही पाता तेरी चौखट से झोली भर जाएंगे,

तुम ही पालनहार हो मेरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे,


ओ गोधन के रखवाले बंसीधर ब्रिज वासी,

ओ मोरमुकुट वाले अखियां दर्शन प्यासी,

जहाँ भी तुम हो सर झुकायेंगे तुम ही परिवार हो मेरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे,


मीरा के मनमोहन विष अमृत कर डाला,

राधा भई प्रेम दीवानी भगवा रंग डाला,

दीवाने हम भी बन जाएंगे तुम दिलदार हो मेरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे,


पीरो की धरती पर तेरी ही ठुकराई,

कृपालु साँवरिया तेरी महिमा जग छाई,

यार महेश सुरेश हो जाएंगे ओ कृष्ण मुरार मेरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे,


मिलोगे मोहन तो बताएँगे तो बताएँगे,

तुम्ही सरकार हो मेरे ओ साँवरे ओ साँवरे !!